पीतल नगरी के एक प्रतिष्ठित निर्यातक पर अमेरिका में मुकदमा दर्ज हुआ है। कारोबारी पर घटिया माल सप्लाई करने का आरोप है। मामला लैंप के विस्फोट होने से जुड़ा है।
बताया जाता है कि घर में टंगे लैंप के ब्लास्ट होने से विदेशी ग्राहक की सात साल की बेटी की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
बीते वर्ष मुरादाबाद के एक निर्यातक ने बड़ी संख्या में यूएसए के एक बायर को लैंप की सप्लाई दी थी। उसने उस माल को रिटेल सेक्टर में बेच दिया जहां से वह आम ग्राहकों के पास पहुंच गया।
पढ़ें: 5 स्टार होटल में बुलाकर करती थी ठगी
सूत्रों का कहना है कि बीते माह एक ग्राहक के यहां देर शाम लैंप ब्लास्ट हो गया। इससे उक्त ग्राहक की बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो र्गई। यही नहीं ड्राइंग रूम में मौजूद चार अन्य लोग भी घायल हो गए।
इस घटना से दुखी उस ग्राहक ने रिटेलर से बायर की जानकारी हासिल की और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इस बात से परेशान होकर बायर ने भी पीतल नगरी के निर्यात फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
यूएसए पुलिस व कोर्ट ने कंपनी के मालिक को पंद्रह दिन के भीतर पेश होने की बात कही है। इस खबर से निर्यात कंपनी के मालिक सकते में पड़ गए हैं।