फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा लोग मिले कोरोना संक्रमित, 0.49 फीसदी रही दैनिक संक्रमण दर

Thu, 31 Mar 2022 11:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गुरुवार को दिल्ली में बीते एक दिन में 113 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस दौरान 114 मरीजों को छुट्टी मिली है। साथ ही दैनिक संक्रमण दर 0.49 फीसदी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना के 113 मरीज मिले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते एक दिन में 113 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं इस दौरान 114 मरीजों को छुट्टी दी गई। बीते एक दिन में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 0.49 फीसदी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 

दिल्ली में अभी भी 458 सक्रिय मरीज 

इसी के साथ ही राजधानी में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 18,64,970 हुई जिनमें 18,38,360 मरीज ठीक हुए लेकिन 26152 मरीजों की अब तक मौत हुई है। दिल्ली में अभी भी कोरोना के 458 सक्रिय मरीज हैं। 

वहीं कंटेनमेंट जोन 2816 हैं। इनके अलावा अस्पतालों में भर्ती 62 में से 41 रोगियों की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। बाकी संक्रमित रोगियों में तीन आईसीयू और आठ रोगियों को ऑक्सीजन थैरेपी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी के कोविड निगरानी केंद्र और कोविड देखभाल केंद्र में फिलहाल एक भी मरीज भर्ती नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें