सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर चोरी की 9 बाइक और कुछ बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह ऑन डिमांड वाहनों की चोरी करते हैं।
सिविल लाइंस सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी रजनीश, चंद्रहास, नादिर और मनोज कुमार हैं। पकड़े गए आरोपियों में तीन आरोपी रामपुर के रहने वाले हैं, जबकि चौथा आरोपी सिविल लाइन की अंबेडकर कॉलोनी का निवासी है।
इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपियों से जानकारी मिली है कि वह अभी तक 60 बाइक चोरी कर चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।