फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में चावल व्यापारी से बदमाशों ने 13 लाख रुपये लूटे, शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी

Wed, 30 Dec 2020 09:31 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा रोड स्थित गोशाला के पास दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर चावल व्यापारी से 13 लाख रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।  
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।  घटना की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार नगर स्थित जारचा रोड तिराहे के पास राकेश कुमार अग्रवाल की चावल की थोक दुकान व गोदाम है। 

राकेश कुमार अग्रवाल गाजियाबाद में रहते हैं। रोजाना स्विफ्ट कार से दादरी आते- जाते हैं। बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे चावल व्यापारी राकेश कुमार अग्रवाल अपनी स्विफ्ट कार में चालक के साथ दुकान से गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे। 
विज्ञापन


जैसे ही बिसाहड़ा रोड से नगर बाइपास पर होते हुए गोशाला के पास पहुंचे तो नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक को कार के आगे लगाकर कर रोक लिया। दूसरी बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारने धमकी दी। कार का दरवाजा खोलकर कार में रखी 13.20 लाख रुपये की नगदी लूट लिए।

विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दे दी। व्यापारी ने किसी तरह जान बचाई। बदमाश रुपये लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर घटना की सूचना पुलिस को दी।  सूचना पाकर अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार भी मौके पर पहुंचे गए। 

उनके अलावा डीसीपी, एसीपी समेत पुलिस बल पहुंच गया। पीड़ित व्यापारी के पास नगर के अन्य व्यापारी भी पहुंच गए। व्यापारी ने पुलिस कोतवाली जाकर घटना की शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


दादरी में 13 लाख रुपये की लूट में डीसीपी तृतीय क्षेत्र का बयान
व्यापारी से लूट के मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी हुई है। 
-राजेश कुमार सिंह, डीसीपी तृतीय क्षेत्र ग्रेटर नोएडा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें