फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नववर्ष की तैयारियों को लेकर सख्त हुई पुलिस, ड्रिंक एंड ड्राइव पर रहेगी कड़ी नजर

Wed, 30 Dec 2020 07:03 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त ट्रैफिक मनीष अग्रवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

नए वर्ष के जश्न के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर छह महीने की जेल व 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली जिले में ही 520 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कोविड दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि नए वर्ष के दौरान पूरी दिल्ली खासकर नई दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। नए वर्ष के जश्र के दौरान अगर कोई शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया तो उसका मेडिकल कराया जाएगा। 
विज्ञापन


हालांकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कोरोना को देखते हुए एल्कोमीटर का इस्तेमाल नहीं करेगी। मेडिकल करने के लिए एसडीएम की देखरेख में दो डॉक्टरों की टीम संसद मार्ग थाने में बैठेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को लगता है कि आरोपी शराब पीकर गाड़ी चला रहा है तो उसे मेडिकल जांच क लिए संसद मार्ग थाने लाया जाएगा। 

मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर मोटर वाहन अधिनियम 158 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इसमें छह महीने की सजा व दस हजार रुपये का जुर्माना है। नई दिल्ली इलाके में 31 दिसंबर की रात स्थानीय पुलिस, पीसीआर के अलावा 520 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इनमें एक डीसीपी, दो एसीपी, 12 ट्रैफिक इंस्पेक्टर शामिल हैं। द्वारका जिले में 140 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें