फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: नरेला में नाबालिग की चाकू से वारकर हत्या, हमलावर फरार, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Fri, 15 Jul 2022 05:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बुधवार रात को समीर और दो लड़कों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसे लोगों ने शांत करवा दिया था। दोनों बाद में देखने की बात कर चले गए थे। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से इन दोनों लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एक नाबालिग की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त समीर (16) के रूप में हुई है। वारदात के बाद हमलावर दोनों लड़के मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आशंका व्यक्त की जा रही है कि हमलावर भी नाबालिग हैं। बुधवार रात को समीर और दोनों लड़कों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसे लोगों ने शांत करवा दिया था। दोनों बाद में देखने की बात कर चले गए थे। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, समीर परिवार के साथ सेक्टर ए-6, नरेला इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता भूरा, मां व अन्य सदस्य हैं। नौवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद समीर ने एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर के समय वह अपने दोस्त करण सिंह के साथ घर के पास टहल रहा था। इस बीच दोनों लड़के वहां पहुंचे। कहासुनी के बाद दोनों ने समीर को कई चाकू मार दिए। बाद में दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद परिजन समीर को सत्यवादी राजा हरीशचंद अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद समीर की मौत हो गई। अस्पताल में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना स्थल की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें