फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: चिढ़ाने का विरोध करने पर नाबालिग ने युवक की आंख फोड़ी, हमले के बाद से दिखाई देना हुआ बंद

Tue, 30 Apr 2024 07:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग हैं। उसे पकड़ने के बाद पाबंद कर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Crime news - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कापसहेड़ा इलाके में चिढ़ाने से मना करने पर नाबालिग ने बीयर की बोतल से हमला कर एक युवक की आंख फोड़ दी। पीड़ित की पहचान सज्जन कुमार (18) के रूप में हुई है। उसका एम्स में इलाज चल रहा है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को पकड़ कर लिया, उसे पाबंद कर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


सज्जन कुमार (18) अपने परिवार के साथ समालखा गांव में रहता है। वह आठवीं कक्षा में पढ़ता है। उनके पिता मंतोष कुमार मजदूरी करते हैं। सज्जन के पिता ने बताया कि 21 अप्रैल की रात उसका बेटा होटल से खाना खाकर घर की ओर आ रहा था। पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग गली में खड़ा था। वह अक्सर सज्जन को चिढ़ाता था। आरोपी उसे देखकर फिर से चिढ़ाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पास ही पड़ी बीयर की बोतल को तोड़कर उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने हाथ से रोकने का प्रयास किया, लेकिन टूटी बोतल का कांच का टुकड़ा उसकी आंख में घुस गया।

जिसके बाद से उसे दिखाई नहीं दे रहा था। वह तुरंत भागकर घर पहुंचा और उन्हें घटना के बारे में बताया। उसे लेकर तुरंत पास के निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने देखने के बाद एम्स जाने की सलाह दी। परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। उसे पकड़ने के बाद पाबंद कर छोड़ दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें