फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव: पांच बूथों पर आज फिर से मतदान

Sat, 18 Oct 2014 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांव तिगांव, बुचाका, नीमखेड़ा और बडेड के पांच बूथों पर शनिवार को पुर्नमतदान कराया जाएगा। इसके लिए जिला निर्वाचन द्वारा कडे़ बंदोबस्त के साथ सभी चार गांवों में पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी आलम मुंडल व निर्दलीय प्रत्याशी मामन खान ने जिला निर्वाचन अधिकारी व फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक बी. बालाकृष्णन को लिखित शिकायत दी थी कि तिगांव बूथ नंबर 107 व 108 और नीमखेड़ा के बूथ नंबर 101 और बुचाका के 91 तथा बडेड के 102 में इनेलो व कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों ने फर्जी वोट डलवा दिया है।

इसको लेकर भाजपा प्रत्याशी आलम मुंडल व निर्दलीय प्रत्याशी मामन खान ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी व फिरोजपुर झिरका चुनाव पर्यवेक्षक ने जांच पड़ताल कराने के बाद संबधित गांवों के बूथों पर पुर्नमतदान कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में मेवात पुलिस कप्तान सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि संबधित गांवों के पांच बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सेना के जवान तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही इसके अलावा प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर धारा 144 लागू रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें