फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जौहरी से मंडोला तक दौड़ेगी मेट्रो

Sat, 03 Oct 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जौहरी इंक्लेव के बाद अब लोनी के मंडोला तक भी जापानी गुड़िया पहुंचेगी। आवास विकास परिषद ने मंडोला, यूपीएसआईडी ने ट्रोनिका सिटी और सिग्नेचर सिटी प्रोजेक्ट को चमकाने के लिए मेट्रो विस्तार पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


डीएमआरसी के साथ यूपीएसआईडीसी और आवास-विकास परिषद के अधिकारियों ने सर्वे के बाद लोनी में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए जौहरी इंक्लेव रूट को बेहतर पाया है।

एक अन्य रूट पर भी विचार किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो वेलकम (मुकुंदपुर, दिल्ली) से शिव विहार के रास्ते मंडोला तक मेट्रो आएगी।

यूपीएसआईडीसी की ट्रॉनिका सिटी में बनने वाली सिग्नेचर सिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर एसएल कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में डीएमआरसी के साथ विभागीय अधिकारियों ने मेट्रो रूट का सर्वे किया है।

सर्वे में दो रूटों पर विचार हुआ। पहला रूट पुश्ता रोड का था, यहां आबादी कम है। जबकि लोनी तिराहे (जौहरी इंक्लेव) रूट पर आबादी काफी बसी हुई है। डीएमआरसी ने इस रूट से मेट्रो लाने पर कम समय और लागत की बात कही है।
विज्ञापन


हालांकि इस रूट पर कुछ निर्माण तोड़े जाएंगे। जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मंडोला तक मेट्रो विस्तार से राजीव गार्डन, लक्ष्मी गार्डन, शांति नगर, बलराम नगर, खन्ना नगर, गुलाब वाटिका, ट्रोनिका सिटी, अशोक विहार आदि कालोनियों में हजारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें