फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सब्जी मंडियों में बढ़ जाएंगी आपकी मुश्किलें

Fri, 02 Oct 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते दिक्कतें झेलने को तैयार रहें। शुक्रवार को दिल्ली के आसफ अली रोड पर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट की बैठक में एनसीआर के ऑपरेटरों ने बड़ा निर्णय लिया है।
विज्ञापन


एनसीआर की किसी भी मंडी में फलों व सब्जियों की गाड़ियां नहीं जाएंगी। बॉर्डर एरिया पर ही गाड़ियों को रोक दिया जाएगा। अगर बात करें फरीदाबाद जिले की तो यहां बल्लभगढ़ और फरीदाबाद की मंडियों में शुक्रवार आधी रात से आपूर्ति ठप हो जाएगी। ऐसे में बेमियादी हड़ताल आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

शुक्रवार को दूसरे दिन भी व्यवसायिक वाहनों का चक्का जाम रहा। इसकी सबसे ज्यादा मार औद्योगिक इकाइयों पर पड़ रही है। हड़ताल के चलते न उद्योगों में न कच्चा माल आ पा रहा है और न ही तैयार माल की सप्लाई हो पा रही है।
विज्ञापन


हालांकि, दो अक्तूबर के अवकाश के चलते हड़ताल के दूसरे दिन उद्योगों ने राहत की सांस ली, लेकिन डर इस बात का है कि हड़ताल जारी रही तो शनिवार को एक बार फिर अर्थव्यवस्था को तगड़ी चोट लगेगी।

वहीं, दिल्ली में हुई बैठक के बाद ट्रांसपोर्टरों ने सब्जियों और फलों की गाड़ियों को रोकने का फैसला भी ले लिया है। बृहस्पतिवार को शुक्रवार को एक ओर शहर के उद्योगों में माल ढुलाई पूरी तरह ठप रही तो वहीं, मंडियों में फल और सब्जियों की आवक जारी रही।
विज्ञापन


ऐसे में ट्रांसपोर्टरों के अगले कदम से रोजमर्रा की चीजों के लिए आम जनता को परेशान होना पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें