उत्तराखंड में दिन में छाया अंधेरा...बारिश के साथ सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग...
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ही तेज गर्जना हो रही है। बारिश के बीच अचानक राजधानी देहरादून में अंधेरा छा गया। वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी।
और पढ़ें...
हिमाचल की चोटियां बर्फ से सफेद, रोहतांग दर्रा हुआ बंद
हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय भागों में बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। रोहतांग सहित कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, मंडी व सिरमौर जिले की ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। वहीं, अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में बारिश बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कहीं 15 एमएम तो कहीं हुई 17 एमएम बारिश
हरियाणा के
फतेहाबाद में सोमवार सुबह मौसम ने करवट बदली। पहले तेज आंधी और फिर गर्जना के साथ बिजली चमकती रही। कुछ ही देर में जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र में 15 एमएम बारिश हुई। इससे जहां शहर में जलभराव हो गया। वहीं, अनाज मंडियों में खुले में रखी धान की फसल भी भीग गई। अभी भी खुले आसमान के नीचे 10 लाख क्विंटल से अधिक धान पड़ा है। उठान की बेहद धीमी गति के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है।
और पढ़ें...
हल्दवानी में मौसम का बदला-बदला मिजाज, दिन में हो गई रात
हल्द्वानी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सोमवार दोपहर करीब 12: 30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। यहां दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। मौसम में अचानक आये बदलाव से लोग सहम गए। ऑफिस में बैठे लोगों ने जब बाहर का नजारा देखा तो सभी चौक गए। जो जहां था वही ठहर गया। स्ट्रीट लाइटें दिन में ही जल गई। वाहनों की लाइट जल गई। दुकानों के शटर गिरने लगे।
और पढ़ें...
चंडीगढ़ में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ आई बारिश
चंडीगढ़ में सोमवार सुबह मौसम बदल गया। सुबह 7:30 बजे अचानक काले बादल छा गए और अंधेरा हो गया। करीब आधे घंटे तक तेज हवाएं चलती रही। जिसके बाद करीब आठ बजे बारिश शुरू हो गई। शहर के मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की वजह से आया है।
और पढ़ें...
पंजाब में बदला मौसम, आंधी और बरसात से हुई दिन की शुरुआत
पंजाब में सोमवार को मौसम बदल गया। कई इलाकों में बरसात हुई। लुधियाना में सुबह सात बजे इतने बादल छाए कि लगा रात हो गई। काले बादलों के साथ-साथ तेज हवाएं और आंधी भी चली। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। इसके बाद तेज बारिश और साथ चलती ठंडी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट ला दी। इसके अलावा मोगा, मुक्तसर, नवांशहर, जालंधर और फरीदकोट में भी बरसात हुई।
और पढ़ें...
पश्चिमी यूपी में मौसम ने ली करवट, सहारनपुर में ओलावृष्टि, मेरठ-बिजनौर समेत कई जिलों में बारिश
यूपी में रविवार को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मेरठ समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश हुई। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आ गई और नवरात्र से ही गुलाबी ठंड शुरू हो गई। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश से तापमान में कमी आई है। वहीं सहारनपुर जनपद में ओलावृष्टि हुई। बिजनौर में तेज बारिश हुई तो मुजफ्फरनगर में भी बारिश जारी है। मेरठ में सुबह से ही धूल भरी तेज आंधी के साथ दिन में ही अंधेरा छा गया और शहर व देहात समेत सभी जगह बूंदाबांदी हुई।
और पढ़ें...
मुरादाबाद मंडल में अचानक बदला मौसम, दिन में हो गई रात
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मुरादाबाद मंडल में आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके साथ ही तापमान में अचानक गिरावट आ गया है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। मुरादाबाद में सुबह हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई।
और पढ़ें...
जम्मू-श्रीनगर समेत कई इलाकों में बारिश, इन क्षेत्रों में बर्फबारी
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सोमवार को मौसम ने करवट बदली है। जिला जम्मू, आरएसपुरा, सांबा, रियासी, पुंछ, राजोरी, श्रीनगर समेत कई इलाकों में आज की शुरुआत बारिश की बूंदों के साथ हुई। सुबह तड़के से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। बरसती बूंदों के बीच लोग अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए। उधर, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके में ताजा बर्फबारी हुई है। इससे तापमान गिरावट दर्ज की गई है। ठंड का अहसास बढ़ गया है।
और पढ़ें...
वृंदावन में हुई झमाझम बारिश, राया और सुरीर सहित कई क्षेत्रों में घिरे काले बादल
उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को मौसम सुहाना हो गया। राया, सुरीर और वृंदावन सहित कई क्षेत्रों में पहले काले बादल घिरे। फिर कुछ ही देर में वृंदावन में बारिश होने लगी। बताते चलें कि मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था।
और पढ़ें...