फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की तपिश पर आज बादल पड़ेंगे भारी : दिल्ली में बारिश-आंधी के आसार, खराब श्रेणी में पहुंची राजधानी की हवा

Sat, 04 May 2024 12:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी में आज बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली में शनिवार को बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में आज बूंदाबांदी व धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, शुक्रवार को लोगों को सूरज की तपिश ने परेशान किया। 

विज्ञापन

कल अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतमपुरा सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजफगढ़ में 40, रिज में 39.7, मुंगेशपुर व आया नगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। 

खराब श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 264 दर्ज
दिल्ली में हवा की गति कम होने से शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 264 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, औसत 10 से 26 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। 
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे अधिक 345 एक्यूआई रहा जो बेहद खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 246, फरीदाबाद में 244, नोएडा में 210 व गाजियाबाद में 185 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें