फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी निकला हत्यारा: 30 लाख के लालच में की युवती की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा; दो गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 08:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में 30 लाख के लालच में प्रेमी ने युवती की हत्या कर दी। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। केजीपी पुल के पास यमुना नदी में युवती का शव मिला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छांयसा स्थित केजीपी पुल के पास यमुना नदी में मिले युवती के शव मामले का क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने खुलासा कर दिया है। युवती के प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था। उसके गले पर चोट के निशान थे। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सोहना के गांव जखोपुर निवासी दीपक (31) और कृष्ण (30) के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी संदीप कुमार, एसआई कप्तान सिंह, एएसआई कुलदीप , हवलदार आनंद, दिनेश, संदीप, सिपाही कृष्ण व सुरेन्द्र की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में सामने आया आरोपी दीपक युवती रेनू (24) को करीब पांच साल से जानता है। वह पिछले करीब तीन साल से गुरुग्राम से बाहर रह रही थी। 16 अप्रैल को रेनू अहमदाबाद से गुरुग्राम आई थी। वह गुरुग्राम में एक अफोर्डेबल हाउस लेना चाहती थी। इस बारे में रेनू ने अपने प्रेमी दीपक को बताया और घर तलाशने के लिए मदद करने को कहा। 
विज्ञापन


दीपक को पता लग गया कि रेनू के बैंक खाते में तीस लाख से ज्यादा रकम है। दीपक के मन में लालच आ गया और वह युवती को घुमाने के बहाने कार में ले गया। रास्ते में दीपक ने अपने दोस्त कृष्ण को भी साथ ले लिया। आरोपियों ने रस्सी से गला दबाकर युवती की हत्या कर दी और शव को छांयसा केजीपी पुल के पास फेंक दिया। इसके बाद दीपक ने रेनू के फोन से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कर लिए। 

पूछताछ में सामने आया दीपक पर झज्जर में चोरी का एक केस दर्ज है। वह गुरुग्राम में सैलून चलाता है। दूसरा आरोपी कृष्ण बैंड बजाने का काम करता है। पूछताछ के लिए आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें