फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की आपबीती: ससुरालवालों ने पीटा, विरोध करने पर कमरे में बंदकर ढाए जुल्म... पति-देवर सबने किया उत्पीड़न

Tue, 07 May 2024 07:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

पीड़िता की शिकायत पर पति सहित चार नामजद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल में दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। विवाहिता को बंधक बनाकर आरोपी रखते और मारपीट करते थे। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित चार नामजद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

महिला थाना में कार्यरत जांच अधिकारी जगवती के अनुसार, गांव जलालपुर निवासी वसीमा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पांच वर्ष पूर्व जिला नूंह के पाडला गांव निवासी इरफान के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। शादी के बाद से ही उनका पति इरफान, देवर नपीस, ननद मिस्सन व सास सकीना अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे।

विरोध करने पर आरोपी उसे बंधक बनाकर कमरे में बंद कर देते और उसके साथ मारपीट की जाती। जब भी वह आरोपियों के खिलाफ शिकायत देती तो व गलती मान लेकर समझौता कर लेते थे, लेकिन कुछ दिन ठीक रखने के बाद फिर से प्रताड़ित करने लगते। अब उसके साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। उसने अपने भाई को फोन कर इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उसके परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे मुक्त कराया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें