फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल, आप नेता पंकज गुप्ता ने किया स्वागत

Mon, 06 Sep 2021 07:19 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप नेता पंकज गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईमानदार छवि और दिल्ली सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों के कारण लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
पंकज गुप्ता - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को भाजपा के कई नेता पार्टी का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अंबेडकर नगर से भाजपा के संजय चौधरी, बवाना विधानसभा निवासी व्यापारी पुष्पेंद्र सिंह, गांधीनगर निवासी कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा और भाजपा से वजीरपुर इलाके के व्यापारी सुनील सिंघल समेत अनेक लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा-कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हें।

विज्ञापन


आप नेता पंकज गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईमानदार छवि और दिल्ली सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों के कारण लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इससे यह भी साबित होता है कि दिल्ली की जनता क्या चाहती है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें