फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घर में नहा रही थी नाबालिग छात्रा, 42 साल के पड़ोसी ने किया ऐसा कांड, सह ना पाई वो

Tue, 01 Jan 2019 05:49 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली के शकरपुर इलाके में 42 साल के पड़ोसी ने बालकनी में जाकर 12वीं कक्षा की छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का प्रयास किया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की तो पहले तो टालमटोल की गई। जब महिला हेल्पलाइन में इसकी शिकायत गई तो मामला दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन


खुद को किसी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी से जुड़ा होने और पत्रकार होने का दावा करने वाला आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी पंकज कुमार का कहना है कि लड़की ने पीसीआर कॉल नहीं की थी, उसने महिला हेल्पलाइन पर संपर्क किया था। जैसी ही मामला संज्ञान में आया  मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

  शकरपुर में 18 वर्षीय पीड़िता के पड़ोस में 42 साल का आरोपी शख्स रहता है। वह शादीशुदा है। उसका दस साल का बेटा भी है। आरोप है कि शुक्रवार रात के समय पीड़िता पहली मंजिल के अपने बाथरूम में नहा रही थी। 
विज्ञापन


इस बीच आरोपी उसकी बालकनी पर लटकर छात्रा की अश्लील वीडियो बनाने लगा। छात्रा ने आरोपी को देखा तो वह फौरन तौलिया बांधकर बाहर निकली तो आरोपी उसकी फोटो खींचने लगा। छात्रा ने शोर मचाकर आरोपी पर बाल्टी फेंककर मारी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

शोर करने पर आरोपी वहां से भाग गया। इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छात्रा का बयान लेने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज नही किया। 

इधर पीड़िता ने महिला आयोग की हेल्प लाइन पर भी शिकायत कर दी। स्थानीय लोगों के दबाव और महिला आयोग के दखल के बाद पुलिस ने रविवार को इस संबंध में 354 डी का मामला दर्ज कर लिया। 

आरोपी पहले से कर रहा घिनौनी हरकत
12वीं कक्षा की छात्रा का आरोप है कि आरोपी पिछले करीब एक साल से उसका व उसकी बहन का पीछा कर परेशान कर रहा था। आरोपी अक्सर अपनी बालकनी पर खड़ा होकर अपने मोबाइल में अश्लील फिल्में तेज आवाज में देखता है। कई बार इसकी शिकायत की तो आरोपी ने माफी मांगकर मामले को रफा-दफा कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एक युवती ने पीछा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आरोपी को कोई मानसिक बीमारी है, जिसकी वजह से वह ऐसी हरकतें कर रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें