ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति ने गतिमान एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। तेज रफ्तार गतिमान की टक्कर लगने से उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव के टुकड़े जमा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। इसके चलते करीब दो घंटे तक आगरा की ओर मेनलाइन बाधित रही। ऐसे में ट्रेनों को चार नंबर प्लेटफार्म से गुजारा गया। इससे यात्रियों को भी असुविधा हुई।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 8.18 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलकर आगरा जाने वाली गतिमान एक्सप्रेस ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से गुजरने वाली थी। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर आई अचानक वहां खड़े एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।