चिटहेरा गांव के पास बुधवार रात गलत दिशा से आ रही ऑल्टो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और तीन साल की बच्ची घायल हो गई। इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत हो गई जबकि पति और बच्ची का इलाज चल रहा है।
बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। वहीं कार पलटने से उसमें सवार लोगों को भी हल्की चोट आई, लेकिन वे लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।