दर्शकों को मनोरंजित करेंगे दुर्लभ प्रजाति के बंदर
चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों को दुर्लभ प्रजाति के स्टंप टेल्ड मकाक बंदर आकर्षित करेंगे। मिजोरम के चिड़ियाघर से आठ मकाक बंदर यहां लगाए गए हैं। इनमें चार मादा व चार नर बंदर शामिल हैं। इन्हें बाड़ा नंबर 15 में रखा जाएगा। बता दें कि वर्ष 2014 में आखिरी स्टंप टेल्ड मकाक की मौत से यह बाड़ा खाली हो गया था। यह बंदर दक्षिण व दक्षिण पूर्व एशिया के मूल के बंदर हैं। देश में यह उत्तर पूर्वी राज्यों में मिलते हैं।
जी-20 के लिए पूरी है तैयारी
जी-20 शिखर सम्मेलन बैठक के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन ने भी तैयारी की है। अगर कोई विदेशी मेहमान चिड़ियाघर घूमने आता है उनके साथ चिड़ियाघर के अधिकारी मौजूद होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें यहां के बारे में हर तरह की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिखर सम्मेलन की बैठक के दौरान दर्शकों के लिए दो दिन तक चिड़ियाघर बंद रहेगा।
बाघों की अदला-बदली के प्रस्ताव पर लंबे समय से कार्य किया जा रहा था। यह एक्सचेंज जेनेटिक पूल को विविध बनाए रखने में मदद करता है और इनके जेनेटिक विकारों के जोखिम को कम करता है। मकाक बंदर देखने से दर्शकों को नया अनुभव मिलेगा। -आकांक्षा महाजन, निदेशक, चिड़ियाघर