फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति बनी रोड़ा तो प्रेमी ने अपनी ही शर्ट से प्रेमिका का गला घोंट उतारा मौत के घाट

Mon, 14 Aug 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीपुर में अंतरजातीय विवाद में शादी नहीं होने से हताश एक युवक ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार शाम से लापता युवती का शव गांव से बाहर खेत में मिला। जांच में पता चला कि गांव के रहने वाले प्रदीप (21) ने उसे बृहस्पतिवार शाम मिलने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि शादी की बात को लेकर हुई कहासुनी में उसने अपनी शर्ट से युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी। जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि 21 वर्षीय युवती अपने परिवार के साथ अलीपुर गांव में रहती थी।

वह श्रद्धानंद कॉलेज से पत्राचार के जरिये स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता मेकेनिक हैं। बृहस्पतिवार शाम को युवती घर से बाजार के लिए निकली और वापस नहीं आई। परिवार वालों ने अलीपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। परिवार वालों ने गांव के ही युवक प्रदीप पर शक जताया।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदीप की तलाश की। जांच में पता चला कि प्रदीप भी अपने घर से लापता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी कि शुक्रवार दोपहर गांव से बाहर एक युवती का शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली। परिजनों ने युवती की पहचान कर ली। उसके बाद पुलिस ने प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।

प्रदीप ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। उसने बताया कि युवती उस पर शादी का दबाव डाल रही थी, जबकि उसके परिवार वाले बिरादरी के नहीं होने की वजह से युवती से शादी करवाने के लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन

स्कूल में पढ़ने के दौरान हुई थी दोस्ती

- फोटो : demo pic
जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि प्रदीप के पिता का मुरथल में ढाबा है। प्रदीप दसवीं पास है। प्रदीप की स्कूल में पढ़ने के दौरान एक अंतरजातीय लड़की से दोस्ती हो गई। उम्र बढ़ने के साथ उनकी दोस्ती प्रगाढ़ हो गई।

दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन जब उनके बीच दोस्ती का पता प्रदीप के परिवार वालों को चला, तो उन लोगों ने इसका विरोध किया। बावजूद दोनों मिलते रहे। उसके बाद गांव के लोगों ने बैठक कर एक बिरादरी के नहीं होने की बात कहकर शादी नहीं होने की बात कही। बावजूद दोनों गांव के बाहर मिलने लगे।

10 अगस्त को जब दोनों मिले, तो युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया। प्रदीप ने सब कुछ ठीक होने की बात कही। फिर अगले दिन 11 की शाम को उसे बातचीत करने के लिए बुलाया, जहां इस बात पर कहासुनी होने पर प्रदीप ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस प्रदीप से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें