फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म बदलकर प्रेम विवाह, घरवाले बने जान के दुश्मन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की एक युवती ने धर्म परिवर्तन कर एक युवक से प्रेम विवाह किया है। इसके चलते घर वाले उसकी और उसके पति की जान के दुश्मन बने हुए हैं।
विज्ञापन


उसके घर वाले उसे जबरन ससुराल से अगवा कर मेरठ ले गए और बंद करके कई दिनों तक पीटा। मेरठ कोर्ट में ले जाकर झूठा हलफनामा बनवाया और एसएसपी मेरठ के समक्ष पेश कर उसके पति एवं अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
Trending Videos

अदालत ने ‌दिया लड़की को सुरक्षा देने के निर्देश

युवती के पति और ससुराल वालों ने उसके अपहरण का मुकदमा उसके परिजनों व अन्य संबंधियों के खिलाफ थाना सीमापुरी में दर्ज करवा रखा था। शिकायतकर्ता ने युवती को अगवा कर जान से मारने का शक जाहिर किया था।

अदालत ने कड़कड़डूमा चौकी इंचार्ज को युवती को उसकी ससुराल सही सलामत पहुंचाने और सीमापुरी में युवती, उसके पति व अन्य ससुराल वालों को सुरक्षा मुहैया करवाने का निर्देश देकर सोमवार को रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

कड़कड़डूमा जिला अदालत का मामला

दिल्ली की एक अदालत ने प्रेम विवाह करने वाली युवती को सुरक्षा मुहैया करवाने का निर्देश दिया है। पुलिस ने युवती को मेरठ पुलिस की मदद से मुक्त करवाकर कोर्ट में पेश किया।

सीमापुरी निवासी युवती ने दूसरे धर्म के युवक से प्रेम विवाह किया था और परिजनों से अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की थी।

कड़कड़डूमा जिला अदालत के ड्यूटी एमएम सुनील बेनीवाल के समक्ष सीमापुरी पुलिस ने तानिया उर्फ रूबी को पेश किया। अदालत में युवती का बयान दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें