फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवारों का एलान कल संभव, जानें किसे कहां से उतार सकती है पार्टी

Fri, 12 Apr 2024 10:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Congress Delhi Candidates: कांग्रेस आलाकमान ने तीनों लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय कर चुकी है। 
विज्ञापन
कन्हैया कुमार, संदीप दीक्षित, उदित राज पर दांव लगा सकती है कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के हिस्से में आई दिल्ली की तीनों सीटों के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों का एलान नहीं हो सका। दरअसल पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार के सिलसिले में दिल्ली से बाहर गए हुए हैं। उनके देर रात लौटने की संभावना है। लिहाजा शनिवार को कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक होगी। इस दौरान दिल्ली के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगने की संभावना है।

विज्ञापन

कांग्रेस आलाकमान की ओर से दिल्ली के उम्मीदवारों के नामों की शुक्रवार को घोषणा करने की संभावना थी। इसके अलावा इससे पहले भी कई बार दिल्ली के उम्मीदवारों की घोषणा का मामला लटका है। कांग्रेस आलाकमान तीन बार दिल्ली के मामले में चर्चा कर चुकी है। मगर हर बार उम्मीदवारों के पैनल में संशोधन करने का निर्देश मिलता रहा है। इस वजह से नामों पर घोषणा अब तक नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने तीनों लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय कर चुकी है। इनमें उत्तर पूर्व दिल्ली से जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार, चांदनी चौक से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और उत्तर पश्चिम दिल्ली से पूर्व सांसद उदित राज के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें