ऐसे कर सकते हैं घर से मतदान
चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पात्र मतदाता https://tinyurl.com/42m46jfx पर जाकर फॉर्म 12 डी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद वह खुद फार्म भरकर रिटर्निंग आफिसर के पास जमा कर सकते हैं या बीएलओ की सहायता से फॉर्म भरकर जमा करा सकते हैं। दिल्ली में फॉर्म भरकर रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की गई है।
रिटर्निंग अफसर तय करेंगे कैसे कराना है मतदान
फार्म जमा करने के बाद रिटर्निंग आफिसर स्थिति को देखते हुए निर्धारित करेंगे कि घर पर पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान कराना है या गाड़ी भेजकर दिव्यांग या बुजुर्ग व्यक्ति को मतदान केंद्र तक पिकअप एंड ड्रॉप की सुविधा देनी है। घर पर मतदान के लिए दो पोलिंग अधिकारी, वीडियोग्राफर और सुरक्षा कर्मी की टीम निर्धारित तारीख और समय पर मतदाता के घर जाएगी। मतदाता को इसकी सूचना उसके मोबाइल नंबर पर पहले ही दे दी जाएगी। यदि किसी कारणवश पहली बार मतदाता घर पर नहीं है तो टीम दूसरी बार भी घर जाएगी।
100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या बढ़ी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस बार बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में 10 गुणा अधिक संख्या में 100 साल से अधिक उम्र के मतदाता मतदान करेंगे। दिल्ली में 100 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों की संख्या 1004 है।
दिल्ली में 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का ब्यौरा
कुल मतदाता -263771
पुरुष - 129059
महिला - 134705
दिव्यांग मतदाताओं की संख्या
कुल मतदाता - 71794
पुरुष – 44439
महिला - 27350