फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: नई दिल्ली में नेताओं से चर्चा, सत्ता पक्ष और विपक्ष ने चुनावी मुद्दों व जनसमस्याओं पर की बात

Thu, 16 May 2024 09:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Satta Ka Sangram in Delhi: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ गुरुवार को नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने दोपहर में युवाओं से चुनावी चर्चा के बाद शाम को विभिन्न दलों के नेताओं और उनके प्रतिनिधियों से बातचीत की। 
विज्ञापन
नई दिल्ली सीट पर नेताओं से हुई चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में पहुंचा। यहां दोपहर में 'युवाओं से चर्चा' कार्यक्रम में युवा आबादी से उनके मुद्दों पर बात की गई। वहीं, अब नेताओं से जनता के मुद्दों-समस्याओं पर चर्चा की गई। इस बार इस सीट पर भाजपा ने सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है। इंडिया गठबंधन की ओर से सोमनाथ भारती को टिकट दिया गया है। इससे पहले इस सीट से भाजपा की मीनाक्षी लेखी दो बार सांसद रहीं।

विज्ञापन


स्थानीय भाजपा नेता अजय शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज बहन-बेटियों का विश्वास हैं। यहां की जनता को विश्वास है कि बांसुरी स्वराज बहन-बेटियों की समस्या को अच्छे से रखेंगी। वो एक काबिल और होनहार प्रत्याशी हैं। मीनाक्षी लेखी का टिकट काटे जाने के सवाल पर अजय शर्मा ने कहा कि उम्मीदवार तो बदलते रहते हैं। अगर जनता के हित में नहीं है और जनता का विरोध है तो प्रत्याशी बदला जाता है। प्रत्याशी बदलने का निर्णय पार्टी हाईकमान का फैसला होता है। बांसुरी स्वराज लंबे अंतर और भारी मतों से जीत दर्ज करेंगी। 



विपक्ष की ओर से प्रतिनिधि केएस पांडेय ने कहा कि भाजपा 10 साल से सत्ता में है। 10 साल में बेरोजगारी, देश पर बढ़ता कर्जा, महंगाई आदि से त्रस्त है। उम्मीदवार कोई भी हो। जनता भाजपा की विदाई में लग गई है। 10 साल के बाद लोकतंत्र में बदलाव होना भी चाहिए। यहां पर कोई भी आ जाए इस सीट पर इस बार कमल का खिलना मुश्किल है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता नानकचंद ने कहा कि भाजपा जो चुनावी वादे कर रही है वो बिल्कुल झूठ है। वो दिन कहां गए जब मोदी जी कहते थे कि जनता के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजे जाएंगे। कांग्रेस के नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया है। भाजपा कहीं भी नहीं आ रही है। यहां गठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी। इस पर कांग्रेस का प्रधानमंत्री बनेगा। भाजपा जनता को लालच दे रही है। जो इनका साथ नहीं देगा उसे जेल भेज देंगे। 

भाजपा नेता अजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस दावा कर रही कि उनका प्रधानमंत्री बनेगा, लेकिन इसकी बिना दूल्हे की बरात है। 70 लोग इसमें शेहरा बांधकर घूम रहे हैं, न ही इनमें अक्ल है और न ही प्रधानमंत्री बनने लायक शक्ल। अगर भाजपा की 15 लाख रुपये वाली बात जुमला थी तो जनता ने दोबारा 2019 में भाजपा को क्यों चुना। 2019 में भी हमारी जीत हुई थी और 2024 में भी हम उसे ही दोहराने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें