फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल के घर से निकली पुलिस की टीम, केजरीवाल के पीए बिभव पर बदसलूकी का है आरोप

Thu, 16 May 2024 07:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। जहां एक तरफ भाजपा लगातार इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरने में लगी है। वहीं अब इस मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की टीम स्वाति मालीवाल के घर पहुंची थी। 
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के मामले में उनका बयान लेने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ दिल्ली में स्वाति मालिवाल के आवास पर पहुंचे। करीब चार घंटे बाद अधिकारी यहां से रवाना हुए। उधर, बिभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने समन जारी किया है। आयोग ने बिभव को कल सुबह 11 बजे पेश होने के लिए बुलाया है।। बिभव कुमार पर दिल्ली में सीएम आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का आरोप लगा है।

विज्ञापन


केजरीवाल के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर दिखे बिभव
वहीं, स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के आरोपों में घिरे निजी सहायक बिभव कुमार लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिखाई दिए। लखनऊ एयरपोर्ट से बुधवार की रात एक तस्वीर सामने आई, इस तस्वीर में अरविंद केजरीवाल के साथ उनके निजी सहायक बिभव कुमार भी दिखाई दिए। बिभव कुमार की अरविंद केजरीवाल के साथ यह तस्वीर ऐसे समय आई है, जब दो दिन पहले ही आप नेता संजय सिंह ने स्वीकार किया था कि स्वाति मालीवाल के साथ बिभव ने बदसलूकी की थी। उन पर अरविंद केजरीवाल कार्रवाई करेंगे।

आरोप है कि सीएम केजरीवाल के निजी सहायक ने दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ मारपीट की थी। मामले में शुरुआत में चुप्पी साधने के बाद आप ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीएम ने घटना का उचित संज्ञान लिया है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा था कि कल एक घटना हुई। अरविंद केजरीवाल के आवास पर बिभव कुमार (अरविंद केजरीवाल के पीए) द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार की घटना हुई। स्वाति मालीवाल ने इस घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को दी। यह एक निंदनीय घटना है। अरविंद केजरीवाल ने घटना का संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें