फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में अकेले रह रहे कारोबारी की हत्या

Tue, 01 Sep 2015 01:51 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजविहार डी ब्लॉक में सोमवार को कपड़ा कारोबारी की हत्या कर दी। कारोबारी का शव फ्लैट के कमरे में मिला। उनके हाथ-पैर बंधे थे। पास ही एक कपड़ा पड़ा था। पुलिस को आशंका है कि कारोबारी ही हत्या कपड़े से ही गला दबाकर की गई है।
विज्ञापन


व्यापारी के घर रहने वाली मेड सीमा के खिलाफ पुलिस ने हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।

बृज विहार जनता फ्लैट डी-119 में सुभाष जैन (70) रहते थे। पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह अकेले यहां रहते थे। इकलौती बेटी की शादी भी राजस्थान में हो चुकी है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने देखा कि सुभाष के घर की खिड़की टूटी हुई है। खिड़की से अंदर देखा तो सुभाष बेड पर पड़े थे। लोगों ने हाथ पैर बंधे देख पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का गेट खुला हुआ था। अंदर कारोबारी का शव पड़ा था। पास ही एक कपड़ा पड़ा था।  एएसपी विपिन ताडा के अनुसार गायब सामान की भी जांच की जा रही है।

मामला घर में लूटपाट के दौरान हत्या का लग रहा है। शव के पास कपड़ा पड़ा मिला है, जिससे आशंका है कि कपड़े से ही व्यापारी का गला दबाकर हत्या की गई है। मेड लापता है। उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें