फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेलवे स्टेशन पर ही मिलेंगी एसी बसें

Tue, 01 Sep 2015 12:45 AM IST
प्रिया गौतम/अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को अब बस पकड़ने के लिए बस स्टेशन तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। बल्कि एयरकंडीशंड बस रेलवे स्टेशन पर ही यात्रियों का इंतजार करेगी।
विज्ञापन


यूपी रोडवेज जल्द ही इंडियन रेलवे के साथ मिलकर एसी जनरथ बस शुरू करने जा रहा है। इस बस को मुख्य रूप से राजधानी और शताब्दी ट्रेनों से जोड़ा जा रहा है। रोडवेज की पहली बस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आगरा बस स्टेशन और ताजमहल के लिए चलेगी।

रोडवेज के आरएम पीके बोस ने बताया कि यूपीएसआरटीसी जल्द ही आईआरसीटीसी के साथ करार करने जा रहा है। इस संबंध में बातचीत पूरी हो चुकी है। साथ ही प्रस्ताव की कॉपी भी भेज दी गई है।
विज्ञापन


करार के तहत रोडवेज की एसी जनरथ बस मेट्रो की फीडर बस सेवा की तरह ही यात्रियों को सेवा देगी। हालांकि यह पूरी तरह पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लंबी दूरी पर चलेगी।

ट्रेन से नई दिल्ली उतरने वाले लोगों को यह बस आगरा ले जाएगी और ताजमहल का दीदार कराएगी। इसके अलावा आगरा रूट पर पड़ने वाले सभी स्थानों के लिए यात्री इस बस का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसी प्रकार अन्य बसों को भी रेलवे स्टेशनों और पर्यटक स्थलों से जोड़ा जाएगा। सबसे पहले सुबह और शाम दो बसें रवाना की जाएंगी।

बस का समय ट्रेनों के समय से मैच करने के बाद तय किया जा रहा है। सितंबर के दूसरे हफ्ते में बस संचालन की उम्मीद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें