फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: महिला सुरक्षा पर उपराज्यपाल ने की बैठक, आयोग की अध्यक्ष समेत अन्य हितधारक हुए शामिल

Thu, 10 Feb 2022 09:48 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उपराज्यपाल बैजल ने 48 घंटे के भीतर स्ट्रीट लाइटों के कामकाज और उनकी मरम्मत की वास्तविक समय पर निगरानी पर जोर दिया। अतिरिक्त फास्ट ट्रैक पोक्सो अदालतों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और कर्मियों को प्राथमिकता पर रखने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिल बैजल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बृहस्पतिवार को महिला सुरक्षा को लेकर बैठक की। उन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव, महिला आयोग की अध्यक्ष की स्वाति जयहिंद, डीसीपीसीआर अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों और हितधारकों के साथ 16वीं बैठक की अध्यक्षता की।  

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने बैठक में स्ट्रीट लाइटों के कामकाज की निगरानी, अतिरिक्त फास्ट-ट्रैक पोक्सो अदालतों के संचालन, मोबाइल मानसिक स्वास्थ्य इकाइयों, अवैध स्पा व मालिश केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई, महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध, कामकाज की निगरानी के लिए अंधेरे स्थानों की रोशनी और एक केंद्रीकृत पोर्टल के विकास की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। साथ ही वन स्टॉप सेंटर व निजी आश्रय गृहों के लिए एसओपी तैयार करना, यौन शोषण के शिकार लोगों के लिए पुनर्वास नीति और महिला सुरक्षा से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें