धौलाना क्षेत्र के करनपुर मोड़ पर स्थित गैस एसेंजी के पास तेंदुआ दिखाई दिया। कुछ ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत है।
गढ़मुक्तेश्वर के नवादा में बार-बार तेंदुआ दिखने की चर्चाओं के बाद शनिवार को धौलाना क्षेत्र के करनपुर मोड़ पर स्थित गैस एसेंजी के पास तेंदुआ दिखाई दिया। कुछ ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक खेत पर तेंदुआ विचरण करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करनपुर मोड़ पर स्थित गैस एसेंजी के पास का है। इस वीडियो के वायरल होने से आसपास के क्षेत्र के लोग में दशहत व्याप्त है। इस संबंध में थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। वन विभाग के डीएफओ प्रमोद श्रीवास्तव का कहना है कि वीडियो की जांच के बाद क्षेत्र में टीम भेजी जा रही है। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।