नरसिंहपुर गांव के एक घर में तेंदुआ घुस गया। वाइल्डलाइफ टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद तेंदुए को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।
गुरुग्राम के नरसिंहपुर गांव में तेंदुआ घुस आया। गांव वालों ने लाठी लेकर गलियों में और खेतों में तेंदूए की तलाश की। पुलिस और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मेहनत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ लिया।
विज्ञापन
नरसिंहपुर गांव में वाइल्डलाइफ टीम द्वारा पकड़े गए तेंदुए की उम्र करीब साढ़े तीन साल बताई जा रही है। वाइल्डलाइफ अधिकारी एमएस मलिक ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि मेडिकल जांच के बाद तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।