फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने शख्स को पकड़ा, चलती गाड़ी से कूदकर हुआ घायल; इलाज के अभाव में तोड़ा दम

Wed, 03 Jan 2024 11:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बताया जा रहा है कि शख्स के नशे में था। जैसे ही उसे पुलिस की गाड़ी में बैठाया गया तो वह शीशा खोलकर उल्टी करते हुए बाहर कूद गया। वह सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उसमानपुर इलाके में एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने ले जाते हुए आरोपी पुलिस की गाड़ी से कूद गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस घायल को कई अस्पताल ले गई, लेकिन उसे किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। बुधवार सुबह व्यक्ति ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शख्स के नशे में था। जैसे ही उसे पुलिस की गाड़ी में बैठाया गया तो वह शीशा खोलकर उल्टी करते हुए बाहर कूद गया। वह सड़क पर गिर गया। उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया। घायल को बी-30 एंबुलेंस से जीटीबी अस्पताल लाया गया लेकिन सीटी-स्कैन की सुविधा न होने के कारण उन्हें वहां भर्ती नहीं किया जा सका और एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, आईसीयू वेंटिलेटर में बेड की अनुपलब्धता के कारण उसे एलएनजेपी अस्पताल में भी भर्ती नहीं किया जा सका।

इसके बाद घायल को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल अधिकारियों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। घायल को दोबारा जेपीसी अस्पताल लाया गया, जहां सुबह 05:45 बजे घायल को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें