फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान प्रभारी पद छिना तो बोले कुमार विश्वास- पूजा का दीप नहीं डरता, इन षड्यंत्री आभाओं से

Thu, 12 Apr 2018 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुमार विश्वास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) का अंदरूनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास और शीर्ष नेतृत्व का संघर्ष सतह पर आ गया है। पार्टी ने कुमार विश्वास को राजस्थान के प्रभारी के पद से हटा दिया है।

विज्ञापन


पार्टी इसका फैसला राजनीति मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में लेने की बात कर रही है। वहीं इसकी वजह विश्वास की निजी व्यवस्तताओं को बताया गया है।

हालांकि, पद से हटाए जाने के बाद कुमार विश्वास ने इशारे-इशारे में शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा है। वहीं, विश्वास के समर्थकों ने पीएसी की बैठक पर सवाल उठाए हैं।

कुमार विश्वास की जगह पार्टी ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक बाजपेयी को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही दावा भी किया है कि पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या बोली पार्टी

पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ नेता आशुतोष ने बताया कि दो दिन पहले पार्टी की सर्वोच्च इकाई राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक हुई थी।

इसमें यह फैसला लिया गया कि राजस्थान चुनाव में पार्टी पूरी तैयारी से उतरेगी। पार्टी ने राजस्थान में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया का काम भी शुरू कर दिया है। ऐसी सीटों की भी पहचान की गई है, जहां पार्टी का आधार मजबूत है।

वहीं, आम लोग प्रदेश में भाजपा सरकार से परेशान हैं। किसान, मजदूर हाशिए पर पड़ा है। भ्रष्टाचार भी चरम पर है। जातीय संघर्षों को भी पार्टियां हवा दे रही हैं। ऐसे में आप राजस्थान वासियों को नया विकल्प देगी।

कुमार विश्वास को हटाए जाने के सवाल पर आशुतोष ने कहा कि कुमार की निजी व्यस्तताएं हैं। वह राजस्थान चुनाव के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं। जबकि आप बेहद संजीदगी से चुनावी मैदान है।

ऐसे में दीपक को राजस्थान भेजा जा रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान के पार्टी नेता पूनमचंद भंडारी ने बताया कि कांग्रेस-भाजपा से दुखी प्रदेश की जनता नये विकल्प की तलाश कर रही है। आप प्रदेश में जनाकांक्षाओं को पूरा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें