फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, फिर दोहराई संजीव चतुर्वेदी को OSD के लिए भेजने की मांग

Mon, 11 Jul 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय वन सेवा के उत्तराखंड कैडर के चर्चित अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को एक बार फिर से दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजने की मांग की है। 
विज्ञापन


केजरीवाल की ओर से प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा गया है कि राजनीतिक मतभेद के बाद भी भारतीय राजनीति में मुख्यमंत्री की मांग पर किसी अधिकारी को उनके निजी अधिकारी के तौर पर काम करने से नहीं रोका गया। 

केजरीवाल ने पत्र में कहा है कि दिल्ली की जनता को संजीव चतुर्वेदी की जरूरत है। दिल्ली की जनता की भलाई के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट (एसीसी) से आग्रह किया है कि संजीव को दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


पत्र में यह भी कहा कि पहली बार 16 फरवरी, 2015 को संजीव को बतौर ओएसडी नियुक्ति करने के लिए केंद्र को पत्र लिखा गया था। इस पर वन और पर्यावरण मंत्रालय ने भी अपनी सहमति दे दी थी, बावजूद आज तक संजीव को दिल्ली सरकार में नहीं भेजा गया है। 
विज्ञापन

'ईमानदार अधिकारी का नहीं किया गया सही तरीके से उपयोग'

केजरीवाल और मनीष सिसोदिया
पत्र में कहा गया है कि 16 माह के बाद चार-चार अदालती आदेश के बाद भी संजीव को दिल्ली सरकार में नहीं भेजा जा रहा है। वहीं इस ईमानदार अधिकारी का सही तरीके से उपयोग नहीं किया गया। 

यह दुर्भाग्य की बात है कि न तो हरियाणा सरकार ने इस अधिकारी से सही तरीके से काम लिया और न ही केंद्र सरकार ने इस अधिकारी से क्षमता के अनुसार काम लिया। वहीं इस अधिकारी को भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने के लिए रमन मैग्ससे अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। 

पिछले दिनों ही प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एसीसी ने संजीव चतुर्वेदी की दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजने से इनकार कर दिया था। 28 जून को संजीव की केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त हो चुकी है और फिलहाल वे छुट्टी पर चल रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें