फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बनने के बाद बदल गए केजरीवाल के सुर

Wed, 18 Feb 2015 01:03 AM IST
प्रिया गौतम/अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बात-बात पर धरना देकर दिल्ली की राजनीति में कदम जमाने वाले ‘धरना मैन’ केजरीवाल के सुर सरकार बनने के साथ बदल गए हैं। मंगलवार को उन्होंने गिरनार अपार्टमेंट के बाहर प्रदर्शन कर रहे ई-रिक्शा चालकों को नसीहत दे डाली।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री से जब ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि वह उगाही बंद नहीं होने पर अपने बच्चों के साथ कौशांबी में धरना देंगे।

इस पर केजरीवाल ने जवाब दिया कि यहां धरना देने से तुम्हारे बच्चों का पेट भर जाए, तो धरना दो। ‘धरना मैन’ का ऐसा जवाब, हैरान करने वाला लगा।

मंगलवार को दिल्ली जाते वक्त आपर्टमेंट से बाहर आकर केजरीवाल ई-रिक्शा चालकों से मिले। ई-रिक्शा चालक उगाही की समस्या से इतने परेशान थे कि आम आदमी के मुख्यमंत्री से बोल पड़े कि अपने बच्चों के साथ गिरनार अपार्टमेंट के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे।

इस पर अरविंद केजरीवाल ने तपाक से अपने ही अंदाज में धरना नहीं देने की नसीहत दे डाली। उनका कहना था कि धरना देने से बच्चों का पेट नहीं भरने वाला।

10 दिन का वक्त दीजिए, इस दौरान समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। धरना मैन के इस जवाब से लगता है कि आम आदमी पार्टी सरकार बनने के बाद से धरना देने से परहेज करने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दिल्ली के सीएम सुनेंगे समस्याएं
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बुधवार को कौशांबी में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक लोग यहां आकर अपनी शिकायतें कर सकेंगे।

इसके लिए लोगों को पहले पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फिर उन्हें टोकन दिया जाएगा। जिसके आधार पर वे अपनी समस्या मुख्यमंत्री से कह सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें