फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही गुगली में फंसे केजरीवाल, अब मांग रहे जनता से हल

Thu, 07 Apr 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में 15 अप्रैल से दोबारा ऑड-ईवन शुरू हो रहे हैं और सरकार ने इसकी लगभग सभी तैयारियां भी कर ली हैं, लेकिन इसके बावजूद इस बार सरकार के सामने कुछ ऐसी बड़ी चुनौतियां आ खड़ी हुई हैं जिसका उपाय उनके पास भी नहीं है।
विज्ञापन


यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार के ऑड-ईवन योजना के दौरान केजरीवाल सरकार ने कुछ ऐसी गाड़ियों को भी छूट दे दी है जो उनके लिए एक बहुत बड़ा सिरदर्द बन गई हैं। दरअसल इस बार ऑड-ईवन के दौरान स्कूलों की छुट्टी नहीं की गई है और इसलिए उन गाड़ियों को भी छूट दी जा रही है जिनमें स्कूली ड्रेस पहने हुए बच्चे होंगे।

यानी अगर कोई अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहा है तो वह इस नियम से छूट पा लेगा। लेकिन समस्या इतनी ही नहीं है। अगर वही अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस घर लौटेंगे तो वह क्या करेंगे?
विज्ञापन

ट्वीट देख समझ आया सीएम को क‌ि ये भी है समस्या

मजेदार बात तो ये है कि यह समस्या केजरीवाल के सामने तब सामने आई जब उनके एक फॉलोअर ने उन्हें ट्वीट कर इस ओर ध्यान दिलाया। उसके बाद ही सीएम को यह समझ आया कि यह समस्या बहुत ही गंभीर है और उन्होंने तुरंत ही जनता से इस समस्या का हल मांग लिया।

बात आज सुबह की है हरतोष सिंह बल ने केजरीवाल को ट्वीट कर कहा, 'सरकार का ऑड-ईवन एक शानदार प्रयास है। वो कार जिनमें स्कूली बच्चे होंगे उन्हें इस नियम में छूट दी गई है, लेकिन तब क्या होगा जब ये पैरेंट्स बच्चों को छोड़कर घर लौट रहे होंगे या बच्चों को लेने स्कूल जा रहे होंगे?'

हरतोष के इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह वास्तविक समस्या है, इसका हल ढूंढ रहे हैं। अगर किसी के पास कोई सुझाव है तो बताएं। केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद लोगों ने जो सुझाव दिए वह काफी दिलचस्प और हंसाने वाले भी हैं। Thats a real problem. Looking for a solution. Pl suggest if anyone has any ideas. https://t.co/zJilAFGaR0 — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 7, 2016
विज्ञापन

पढें जनता के सुझाव

इस पर कुछ गंभीर सुझाव भी आए। जैसे आप नेता वंदना सिंह ने सुझाव दिया कि अभिभावक बच्चों का स्कूल आईडी अपने साथ रखे। वहीं प्रीति शर्मा मेनन कहती हैं कि स्कूल कोई स्टिकर जारी करे। @tweetfromRaghu @ArvindKejriwal @HartoshSinghBal maybe thevschool can issue a sticker with timings — Preeti Sharma Menon (@PreetiSMenon) April 7, 2016

वहीं नीचे पढ़े कुछ मजेदार सुझाव जो केजरीवाल को मिले- श्रीमान @arvindkejriwal सरकार आप चला रहे हो, दिमाग हमलोग चलायें ?? तुम खाली मूवी देखो और ट्वीट करोगे। वाह!! — saurabh srivastava (@saurabhsri2000) April 7, 2016
@ArvindKejriwal Sir parents can drop them on even days & pick them up on odd days . Problem solved .😊https://t.co/IWGaSQzUla — Design Bandit (@arroworks) April 7, 2016
@parveensahrawat @ArvindKejriwal @HartoshSinghBal sir g now ur wish. Vote or clean and green city — Chaman varshney (@varshneytheneta) April 7, 2016
समस्यायें है, समाधान जनता को ढूंढना है और मुख्यमंत्री को बताना है, मुख्यमंत्री का काम है मोदी को कोसना!@ArvindKejriwal @HartoshSinghBal — Tejas Barot (@imTejasBarot) April 7, 2016
@arvindkejriwal Thats a real problem chacha ji. Solution is that Go & watch any hollywood movie on traffic based and give review. — Parveen Swami (@parveensahrawat) April 7, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें