फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उत्तराखंड शक्ति परीक्षण का नतीजा मोदी सरकार की बड़ी हार है'

Tue, 10 May 2016 02:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड में सत्ता को लेकर चल रही उठापटक के बाद आज शक्ति परीक्षण में जिस तरह कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आने की खबर है, उसके बाद दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


अवसर का लाभ उठाते हुए औपचारिक फैसला आने से पहले ही केजरीवाल ने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है कि, 'उत्तराखंड शक्ति परीक्षण के जो नतीजे आए हैं, वो मोदी सरकार के लिए एक बड़ी हार है। आशा है कि अब ये लोग सरकारों को गिराए जाने का काम बंद कर देंगे।' Uttarakhand floor test outcome is a huge setback to Modi Govt. Hope they will stop toppling Govts now — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 10, 2016
विज्ञापन


बता दें कि उत्तराखंड में बजट सत्र के दौरान सरकार के 9 विधायकों ने बजट प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया था जिसके बाद कांग्रेस को अल्पमत की सरकार करार देते हुए केंद्र ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।

वहीं कांग्रेस का आरोप था कि ये केंद्र की साजिश है जिसके बाद ये मामला न्यायालय में चला गया था और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज उत्तराखंड में शक्ति परीक्षण था जिसमें सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने 33 वोटों के साथ बहुमत हासिल किया है। ‌इस शक्ति परीक्षण का औपचारिक परिणाम कल सुप्रीम कोर्ट घोषित करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें