फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा नगर यौन शोषण मामला: पांच नाबालिगों सहित 21 के खिलाफ आरोपपत्र दायर, पुलिस ने घटना के संबंध में 26 वीडियो किए बरामद

Tue, 26 Apr 2022 06:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में 26 जनवरी को आरोपियों ने एक महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करवाया था। इसके अलावा महिला के बाल कांटने के बाद उसका मुंह काला कर उसे इलाके में घुमाया गया था। 
विज्ञापन
कस्तूरबा नगर में महिला के साथ हुई थी हैवानियत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने बहुचर्चित कस्तूरबा नगर यौन शोषण मामले में पांच नाबालिगों सहित 21 के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर दिया। आरोपपत्र के अनुसार पुलिस ने घटना के संबंध में कुल 26 वीडियो बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


कडकड़ढूमा अदालत में दायर कुल 762 पृष्ठों के आरोपपत्र व संबंधित दस्तावेजों के अनुसार मामले में कुल 16 आरोपियों में 12 महिलाएं व 4 पुरुष आरोपी हैं। वहीं 2 लड़कियों सहित पांच नाबालिगों के खिलाफ बाल अदालत में मामला पेश किया गया है।

सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 395, 365, 367, 364, 376डी, 354, 109, 323, 342, 354बी, 355, 506, 509, 353, 325, 147, 148, 149, 186, 120बी, 201,34 के तहत आरोपी बनाया गया है। आरोपपत्र में ऑटो मालिक दर्शन सिंह के खिलाफ धारा 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरोपपत्र में कुल 48 गवाह बनाए गए हैं। पुलिस को घटना में कुल 26 वीडियो (सोशल मीडिया से 12 और आरोपी के मोबाइल से 14) बरामद किए गए हैं। 

आरोपपत्र में कहा गया है कि जांच में पाया गया कि आरोपियों ने अपने परिवार के सदस्य आयुष की मौत का बदला लेने और पीड़िता को मारने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया। 

पुलिस ने साइबर टीम और एफएसएल की सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए और आरोपियों की मनोवैज्ञानिक, मानसिक स्थिति का आकलन किया। वहीं एफएसएल विशेषज्ञों द्वारा आरोपी व्यक्तियों की तस्वीरें उनकी पहचान स्थापित करने के लिए ली गई। वायरल वीडियो के स्रोत के लिए साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली गई है। पुलिस ने आरोपितों के वॉयस सैंपल लेकर भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में 26 जनवरी को आरोपियों ने एक महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करवाया था। इसके अलावा महिला के बाल कांटने के बाद उसका मुंह काला कर उसे इलाके में घुमाया गया था। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें