फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4G in Pangong Lake: लद्दाख की मशहूर पैंगोंग झील तक जियो की 4-जी मोबाइल कनेक्टिविटी शुरू, पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है ये इलाका

Tue, 07 Jun 2022 04:31 PM IST
प्रशांत कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता रिलायंस जियो ने लद्दाख क्षेत्र में पैंगोंग झील के नजदीक एक गांव तक अपनी 4जी सेवाओं की पहुंच बढ़ा दी है। यह एक ऐसा क्षेत्र जो बीते वर्षों में भारत और चीन के बीच टकराव का केंद्र रहा है। लद्दाख से लोकसभा सासंद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने स्पंगमिक गांव में जियो मोबाइल टावर का उद्घाटन किया है।
विज्ञापन
4G in Pangong Lake - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस जियो ने लद्दाख में पैंगोंग झील पर स्थित स्पंगमिक गांव में 4जी वॉयस और डेटा सेवाओं की शुरुआत कर दी है। पैंगोंग झील के आसपास 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने वाला जियो पहला ऑपरेटर बन गया है। लद्दाख में पैंगोंग पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है। हर साल हजारों देशी विदेशी पर्यटक पैंगोंग झील की खूबसूरती देखने पहुंचते हैं।

विज्ञापन


लद्दाख के सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने जियो मोबाइल टॉवर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद ने क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इलाके के लोग लंबे समय से 4जी कनेक्टिविटी की मांग कर रहे थे। रिलायंस जियो की 4जी सेवाओं के लॉन्च के साथ ही उनकी मांग पूरी हो गई है। जियो की 4जी सेवा इलाके की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के अलावा क्षेत्र में पर्यटकों और सैनिकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

Trending Videos

रिलायंस जियो, लद्दाख क्षेत्र में अपने नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रहा है। बेहद कठिन मौसम वाले इस इलाके में स्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण हैं। साल में काफी लंबे समय तक, यह इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढ़का रहता है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद इस इलाके में टावर लगाकर जियो ने इसे अपने नेटवर्क से जोड़ लिया है। इलाके के लोग अब देश के बाकी हिस्सों से 4जी नेटवर्क के माध्यम से जुड़ गए हैं।

 
विज्ञापन

मई के महीने में जियो ने खालसी ब्लॉक के कांजी, उरबिस और हनुपट्टा गांवों और दिस्कित ब्लॉक के चुंगलुंगखा गांव में भी अपनी सेवाएं शुरू की थी। जियो ने पहले  ही इस क्षेत्र में कारगिल, ज़ांस्कर और डेमचोक जैसे क्षेत्रों में 4जी नेटवर्क स्थापित कर दिया है। लद्दाख के सबसे बड़े शहर लेह में जियोफाइबर ब्रॉडबैंड सेवाएं भी उपलब्ध हैं। लॉन्च के मौके पर मौजूद लोगों में एडवोकेट ताशी ग्यालसन, चेयरमैन / सीईसी, एग्जीक्यूटिव काउंसलर ताशी याकजी और एलएएचडीसी लेह के काउंसलर स्टैनजिन चोस्पेल, जीएच. मेहदी भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें