फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब इकबाल ने केजरीवाल को दी नेक 'सलाह'

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा 'आप' के चार-पांच विधायकों के संपर्क में हैं। अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो 'आप' के विधायक सहयोगी बनेंगे और उनके अगुवा कुमार विश्वास होंगे।
विज्ञापन


शोएब इकबाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि एक वीडियो में कुमार विश्वास ने मुस्लिमों की तरफ से दी जाने वाली कुर्बानी का कथित तौर पर मजाक उड़ाया है। इस पर जल्द ही कुमार विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे।

बता दें कि मंगलवार को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी और कहा था कि अगर उन्हें कभी कविता पाठ से रोका गया तो वह आम आदमी पार्टी छोड़ देंगे।
विज्ञापन


दरअसल ऐसी खबरें सामने आई हैं कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर होने वाले समारोह में कुमार विश्वास कविता पाठ करेंगे।
विज्ञापन

कुमार विश्वास को हटाने की मांग

दिल्ली में जेडीयू विधायक शोएब इकबाल ने आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के सामने कुमार विश्वास को हटाने की मांग रखी है।

एक कवि सम्मेलन के वीडियो का हवाला देकर ‘आप’ नेता को पार्टी से तीन दिन में निकालने को कहा है। ऐसा नहीं किए जाने पर कुमार विश्वास और ‘आप’ के खिलाफ समर्थकों को लेकर सड़क पर उतरने का ऐलान किया है।

शोएब ने कहा कि एक तरफ कुमार विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन में कविता पढ़ने और उनकी बड़ाई कर रहे हैं, दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय कुमार विश्वास की बड़ाई कर रहे हैं। इससे गुप्त मंशा झलक रही है। आप के वजूद को लेकर उन्होंने कहा है कि पार्टी पहले भी आई हैं, घमंड नहीं करना चाहिए।

शोएब ने यह भी कहा है कि चुनाव जितनी जल्दी हो अच्छा है। भाजपा को रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल ने संपर्क किया था। लेकिन जहां तक मेरी सूचना है तो कुमार विश्वास दिल्ली में भाजपा की सरकार बनवाने की कोशिश में जुटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें