फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हिस्से में टूटी जबड़े की हड्डी, सर्जरी से किया ठीक

Wed, 14 Dec 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पार्क में खेलते वक्त सिर के बल लोहे के बाड़े पर गिर गया था किशोर 
विज्ञापन
टूटी हड्डी का एक्स रे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्क में खेलते वक्त संतुलन बिगड़ने के कारण एक किशोर सिर के बल लोहे से बने पार्क के बाड़े पर गिर गया। इस हादसे में बाड़े की ग्रिल गले से होते हुए जबड़े तक पहुंच गई। हादसे में पश्चिम विहार निवासी 14 वर्षीय सक्षम के जबड़े की हड्डी दो हिस्सों में टूट गई।
विज्ञापन


दिल्ली के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने सर्जरी कर उसे नई जिंदगी दी। सक्षम अब स्वस्थ है और हल्का भोजन भी कर पा रहा है। सर्जरी में शामिल प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ. रजत गुप्ता ने बताया कि जबड़े की हड्डी दोनों ओर से अलग हो गई थी और काफी खून बह गया था।
विज्ञापन

लिहाजा और रक्त स्राव न हो इसलिए नसों को बांधा गया

घायल किशोर - फोटो : अमर उजाला
लिहाजा और रक्त स्राव न हो इसलिए नसों को बांधा गया, जिनसे खून निकल रहा था। इसके बाद गर्दन में एक नली छोड़ी गई। जबड़े के टूटे हिस्सों को अस्थायी तौर पर आर्क बार्स और वायर की मदद से सही स्थान पर रखा गया। उसके बाद जबड़े की प्लेटिंग और फिक्सेशन की गई। इसके बाद घायल की रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें