फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिपचिपी गर्मी से बेहाल दिल्ली वाले : आज भी बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी; संतोषजनक रहीं 'सांसें'

Sat, 03 Aug 2024 01:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली में शनिवार को बारिश काअलर्ट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई है। इससे चिपचिपी गर्मी के साथ उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर बेहाल रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक बारिश पीतमपुरा में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान कमजोर साबित हो रहा है। शुक्रवार के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन उसके मुताबिक बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में बादल व सूरज की लुका छिपी का खेल चला। इसके साथ ही तेज धूप निकल आई। इसके बाद हल्की बारिश शुरू हुई। इससे उमस और बढ़ गई। वहीं, पीतमपुरा में 8.5 एमएम, डीयू में 6.5 एमएम, रिज में 6.2, पालम में 4.2, मयूर विहार में 3.5, आया नगर में 3.3 व नजफगढ़ में एक एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

वहीं, शाम को भी तेज हवा चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 100 से 74 फीसदी रहा। मौसम विभाग के अनुसार रिज व लोधी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, पालम में 31.5 व आया नगर में 31.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संतोषजनक श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 75 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 57 दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है। गाजियाबाद में 70, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 110, गुरुग्राम में 76 व फरीदाबाद में 58 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---33.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----26.5 डिग्री सेल्सियस

शनिवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----26 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें