फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कॉन देगा आजादी का अनूठा जश्न मनाने का मौका, यहां आकर अपने सपूतों के लिए कर सकते हैं ये काम

Tue, 10 Aug 2021 08:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इस साल 75वें स्वतंत्रता दिवस पर इस्कॉन, द्वारका, नई दिल्ली ने एक ऐसा ही अवसर प्रदान किया है, जहांं आप सैनिकों के सम्मान में आजादी के इस उत्सव को भरपूर उल्लास के साथ मना सकते हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ISKCON
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा प्रहरी बन जब सैनिक चौकसी करते हैं तब हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं। देश की विभिन्न सीमाओं पर अपना कर्तव्य निभाते हुए हमारे सैनिक सिर्फ अपनी जान की बाजी ही नहीं लगाते बल्कि अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं। अपने परिवार के प्रेम की अनुभूतियों को वे महज महसूस ही कर पाते हैं।

विज्ञापन


बच्चों का जन्मदिन हो, पति-पत्नी की सालगिरह हो, परीक्षा के परिणाम का उल्लास हो या सगे-संबंधियों का विवाह-उत्सव। ऐसे नौजवानों की लंबी आयु और सलामती के लिए हम जितनी शुभकामनाएंं उन्हें भेज सकें, उतनी कम हैं।

इस साल 75वें स्वतंत्रता दिवस पर इस्कॉन, द्वारका, नई दिल्ली ने एक ऐसा ही अवसर प्रदान किया है, जहांं आप सैनिकों के सम्मान में आजादी के इस उत्सव को भरपूर उल्लास के साथ मना सकते हैं। इस अवसर पर मंदिर में द्वारकाधीश का भव्य रूप तीनों रंगों में सजा हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन


यहां आकर आप इन सैन्य योद्धाओं के लिए मंगल कामना कर सकते हैं। कहते हैं प्रार्थनाओं में बहुत शक्ति होती है और यही शक्ति हमें उन तक पहुंंचानी है, ताकि उनके बुलंद हौसलों को नई रफ़्तार मिल सके। खासतौर से सैनिकों के परिवारों के लोग इन अपनों के लिए मंगल की विशेष कामना रखते हैं।

इस दिन यहां आकर वे भगवान की हजारों गुना कृपा के अधिकारी बन जाते हैं। फिर भगवान का वंदन करने में जो असीम आत्मिक शांति प्राप्त होती है, वह तो अतुलनीय है ही। सिर्फ सैनिकों के लिए ही नहीं, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल, जल, थल और वायु सेना के सैनिकों, सेना वाहिनियों के जवान, जो भी हमारे रक्षक देश की सेवा से जुड़े हैं, उनके परिवारों से विशेष आग्रह है कि उनके कुशल-क्षेम के लिए दिल से कामना करें और आरती की महत्ता को स्वीकार करें।

आरती के लिए इस्कॉन के सोशल मीडिया पेज पर संपर्क किया जा सकता है और सीधे मंदिर में आकर भी उनके लिए आरती करवा कर सर्वोच्च प्रभु का शुभाशीष प्राप्त कर सकते हैं। आजादी के इस जश्न को मनाने के लिए मंदिर की सजावट तीन रंगों में होगी।

युवाओं के आकर्षण के लिए ‘सेल्फी प्वाइंट’ लगाया जाएगा ताकि इस दिन यहांं आने वाले अपने कैमरे में खुशनुमा यादें समेट कर ले जाएंं। खास बात यह है कि इस दिन भगवान का प्रसादम भी झंडे के तीनों रंगों में अपनी महक बिखेरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें