फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मादक पदार्थों की तस्करी में अंतरराष्ट्रीय पहलवान धरा, हिमाचल के कुल्लू से चरस लाकर करता था सप्लाई

Wed, 27 Mar 2024 11:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी हनुमंते ने खुलासा किया है कि उसने जयपुर से स्नातक कर रखी है और अविवाहित है। वर्ष 2014 में वह कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय स्तर व राष्ट्रीय स्तर जूनियर पर सुपर हेवीवेट श्रेणी में भाग ले चुका है। वर्ष 2014 में प्रतियोगिता के दौरान उसे चोट लग गई। वह काफी समय तक बेड रेस्ट पर रहा। इसके बाद बुरी संगत में पड़ गया और नशीली दवाओं का सेवन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुश्ती की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका पहलवान अपने साथी के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करने में लगा हुआ था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पहलवान हनुमंते को साथी अदनान अहमद के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मर्सीडीज कार से मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। आरोपी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से मादक पदार्थ लाकर दिल्ली-एनसीआर व नोएडा में सप्लाई करते थे। इनके पास से 350 ग्राम चरस (मलाना) बरामद की गई है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के अपर पुलिस आयुक्त संजय भाटिया के अनुसार, सूचना के आधार पर नशीली दवाओं की बिक्री एवं आपूर्ति के संबंध में (चरस) संदीप तुषीर के नेतृत्व में एसआई योगेश, एसआई सतेंद्र दहिया, एसआई परवीर व एएसआई परवीन की टीम गठित की गई। इंस्पेक्टर संदीप तुषीर को सूचना मिली थी कि कुछ मादक पदार्थ तस्करों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मलाणा से चरस खरीदी है और उसे दिल्ली, एनसीआर और अन्य हिस्सों के विभिन्न हिस्सों में बेचेंगे। इसके बाद पुलिस टीम ने वजीराबाद फ्लाईओवर, आउटर रिंग रोड के पास जाल बिछाया और मर्सीडीज कार से आते दो मादक पदार्थ तस्कर दिल्ली के सिविल लाइंस निवासी हनुमंते और जामिया नगर निवासी अदनान को गिरफ्तार कर लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख से ज्यादा कीमत
आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने मादक पदार्थ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मलाणा गांव से खरीदा था। चरस मलाना घाटी से आती है, इसलिए इसे मलाना के नाम से जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन


बुरी संगत में पड़ा
आरोपी हनुमंते ने खुलासा किया है कि उसने जयपुर से स्नातक कर रखी है और अविवाहित है। वर्ष 2014 में वह कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय स्तर व राष्ट्रीय स्तर जूनियर पर सुपर हेवीवेट श्रेणी में भाग ले चुका है। वर्ष 2014 में प्रतियोगिता के दौरान उसे चोट लग गई। वह काफी समय तक बेड रेस्ट पर रहा। इसके बाद बुरी संगत में पड़ गया और नशीली दवाओं का सेवन शुरू कर दिया। इसके बाद मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा। हिमाचल प्रदेश से इन्हें चरस सस्ती मिल जाती थी। पेशे से कार मैकेनिक अदनान अहमद वर्कशॉप चलाता था। इस दौरान वह हनुमंते के संपर्क में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें