परत-दर-परत गिरफ्तारी
13 मार्च को इंस्पेक्टर मनोज कुमार व अन्यों की टीम ने पीतमपुरा और रोहिणी इलाके से रोहित कुमार, विविध कुमार, पुनीत और मनीष को गिरफ्तार कर लिया। पुनीत से पूछताछ के बाद उसकी पत्नी दिव्या को पकड़ा गया। इन सभी से पूछताछ हुई तो अगले दिन जोधपुर (राजस्थान) से कृष्णा उर्फ रवि शंकर को दबोच लिया गया। यह भारत में सभी का सरगना था। इसका काम चीन में बैठे आकाओं को बैंक खाते उपलब्ध कराना था। यह लोग ठगी की रकम को बैंक खातों से क्रिप्टो करेंसी में बदलकर चीन व दूसरे देशों में बैठे अपने आकाओं को भेजते थे। पुलिस ने तीन चीनी नागरिकों की पहचान की है। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने बाद में गुरुग्राम से सुमित को गिरफ्तार किया। सुमित से पूछताछ के बाद कॉल सेंटर चलाने वाले प्रमुख कार्तिक पांचाल उर्फ दीपक को भी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।