दिल्ली पुलिस ने भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। 9 जून को रोहिणी सेक्टर 7-8 में उनकी कार से 1.35 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए थे।
दिल्ली पुलिस ने भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा की कार से चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनकी कार से 1.35 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। जानकारी के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार को रोहिणी सेक्टर 7-8 में हुई। अभिषेक वर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। 9 जून को रोहिणी सेक्टर 7-8 में उनकी कार से 1.35 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए थे।
अभिषेक वर्मा ने बताया कि मेरी पत्नी ऑफिस से आ रही थी। जब वह पार्सल लेने के लिए बीच में रुकी। वह 5 मिनट के बाद लौटी, तो उसने देखा कि कारों की खिड़की के शीशे टूटे हुए थे और नकदी और कीमती सामान गायब था।