नए भवनों में ई वाहनों के लिए होगी 20 फीसदी पार्किंग
ईवी को बढ़ावा देने के लिए ईवी पॉलिसी में नए भवनों में 20 फीसदी पार्किंग में ई वाहनों के जगह जगह नियत करने का प्रावधान किया गया है जबकि मौजूदा भवनों में पांच फीसदी पार्किंग नियत होगी। इससे वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी से पार्किंग की समस्या नहीं आएगी।
98 फीसदी चार्जिग पॉइंट हल्के वाहनों के लिए
दिल्ली के 1919 जगहों पर 2452 चार्जिंग पाइंट और 234 स्वैपिंग स्टेशन हैं। सिंगल विंडो प्रणाली के तहत 31 जुलाई तक स्थापित 594 चार्जिंग पाइंट लगाए गए हैं। इनमें 98 फीसदी हल्के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए के लिए हैं। अगले दो महीने में 896 चार्जिंग पाइंट और 103 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन के लिए टेंडर निकाला जाएगा। उधर, ई बसों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए सात बस डिपो में 45 चार्जिंग पॉइंट लगाए गए हैं। सितंबर तक 150 और नई ई बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारे जाने की उम्मीद है।