फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल कुआं बवाल: अब तक 10 नाबालिग समेत 17 गिरफ्तार

Sun, 07 Jul 2019 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाल कुआं इलाके में गत रविवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस अभी तक 10 नाबालिगों समेत 17 लोगों को गिरफ्त में ले चुकी है। शनिवार को पुलिस ने 4 और नाबालिगों व एक युवक को पकड़ा। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद गिरफ्तारी जारी है। दूसरी ओर एक समुदाय 9 जुलाई को इलाके में शोभायात्रा निकालने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद विधि-विधान से मंदिर में दोबारा मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।

स्थानीय निवासी अनिल पांडेय ने बताया कि करीब 3 किलोमीटर दायरे में यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत हौजकाजी चौक से होगी। इसके बाद खारी बावली, नया बाजार, फतेहपुरी मस्जिद होती हुई लाल कुआं चौक पहुंचेगी। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि माहौल ठीक होगा तो ही यात्रा निकलने दी जाएगी। पुलिस अधिकारी लगातार दोनों समुदाय के लोगों के संपर्क में हैं। वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। 

बता दें कि गत रविवार को महज स्कूटी पार्क करने को लेकर हुए विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया था। इसके बाद एक समुदाय के लोगों ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर दी थी। इसके बाद दो दिन इलाके में भारी तनाव रहा।

दो युवक बांट रहे थे भड़काऊ पर्चे, धरे
झारखंड में तबरेज नामक युवक की कथित रूप से मॉब लिंचिंग के मामले में उत्तर-पूर्वी जिले में दो युवक  भड़काऊ पर्चे बांट रहे थे। शास्त्री पार्क इलाके में दोनों युवक तबरेज की मौत का बदला लेने के लिए लोगों से गुजारिश कर रहे थे। इसके लिए वह किसी रैली को निकाले जाने की बात कर रहे थे। 

पुलिस ने सूचना मिलते ही दोनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ऐसी किसी भी रैली की जानकारी होने की बात से इंकार कर रहे हैं। 

स्थानीय आरडब्ल्यूए महासचिव दिवाकर पांडेय ने बताया कि शनिवार को जैसे ही उन्होंने पर्चे बांटते हुए युवक को देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों को हिरासत में लेकर देर रात तक थाने में पूछताछ जारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें