फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने खुद को चाकू मारकर खुदकुशी की, 13 वर्षीय बेटे को भी किया घायल

Wed, 07 Sep 2022 09:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस के मुताबिक, घरेलू विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। वहीं, बीच बचाव कराने आए 13 वर्षीय बेटे को भी चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या और बच्चों को घायल कर पति ने की खुदकुशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से वारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान 13 वर्षीय बेटा मां को बचाने आया तो आरोपी ने उसे भी नहीं बख्शा। आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। बेटा मदद को गली में पहुंचा। तब तक आरोपी ने खुद की नस काटने के अलावा अपने शरीर पर कई जगह चाकू मार लिये थे।

विज्ञापन


पड़ोसी परिजनों की मदद से पति-पत्नी व 13 वर्षीय बेटे को हेडगेवार अस्पताल ले गए, जहां पत्नी ज्योति (37) को मृत घोषित कर दिया गया। पति नीरज (42) को जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी भी मौत हो गई। हेडगेवार अस्पताल में बेटे गौरव इलाज जारी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आर्थिक तंगी और प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। नीरज अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। पुलिस आशंका जता रही है कि हत्याकांड की वजह यह ही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों, रिश्तेदारों व पड़ोसियों से पूछताछ कर लक्ष्मी नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, ज्योति अपने परिवार के साथ गली नंबर-2, वेस्ट गुरु अंगद नगर, लक्ष्मी नगर में चौथी मंजिल के मकान में रहती थी। इसके परिवार में पति नीरज के अलावा 13 साल का बेटा गौरव एक आठ साल का बेटा है। नीरज का एसी रिपयेरिंग का काम था। नीरज का बाकी परिवार भी इसी मकान की दूसरी मंजिलों पर रहता था। नीरज के तीन भाई हैं। इसकी मां ग्राउंड फ्लोर पर अलग रहती है। कुछ सालों पूर्व परिवार ने बिल्डर को प्लाट देकर मकान बनवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात को ज्योति अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद थी। इस बीच नीरज वहां पहुंचा। आते ही उसका ज्योति से झगड़ा होने लगा। कहासुनी इतनी बढ़ी कि आरोपी ने अचानक चाकू से पत्नी के गले, पेट व शरीर के बाकी हिस्सों पर वार कर दिया। शोर-शराबा हुआ तो गौरव अपनी मां को बचाने के लिए भागा। आरोपी नीरज ने बेटे पर भी रहम नहीं किया और उसके हाथ पर चाकू मार दिया। गौरव व उसका छोटा भाई चौथी मंजिल से भागकर नीचे गली में आ गए और उन्होंने शोर मचा दिया। पड़ोसी ऊपर भागे तो देखा कि नीरज ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था।

इस बीच लोगों ने पुलिस को खबर देने के बाद कमरे की कुंडी तोड़ी। अंदर ज्योति व नीरज दोनों खून से लथपथ थे। इस बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां ज्योति को मृत घोषित कर दिया गया। कुछ देर बाद ही नीरज की भी मौत हो गई। गौरव का इलाज जारी है। नीरज ने खुद के हाथ की नस काटने के अलावा गला भी रेता हुआ था। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ज्योति व नीरज के शव परिवार के हवाले कर दिए हैं। लक्ष्मी नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें