12वीं के अंको को सबसे अधिक 80 फीसदी मिलेगी तवज्जों
रजिस्ट्रार अश्विनी कंसल ने बताया कि विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके तहत 12वीं के अंकों को 80 फीसदी, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटिज (ईसीए) के लिए 10 फीसदी और सीयूईटी अंकों के लिए भी 10 फीसदी अंकों को आधार बनाया जाएगा। रजिस्ट्रार ने कहा कि यदि किसी छात्र ने अपने स्कूल में जोनल, राज्य या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी खेल में स्कूल या देश का प्रतिनिधित्व किया होगा तो उसे इसका लाभ दाखिला लेने में मिलेगा। वहीं, यदि किसी छात्र ने ईसीए में भाग नहीं लिया है तो सीयूईटी देने पर 10 फीसदी का लाभ निश्चित है।
यूजी में आवेदन के लिए 15 सितंबर तक मौका
डीएसईयू ने अपने यूजी कोर्स में आवेदन के लिए अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। दाखिले के इच्छुक छात्र अब 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया था। हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया गया है। आवेदन करने के लिए छात्रों को 600 रुपये का शुल्क भुगतान करना है। एक बार आवेदन करने पर यह राशि वापस नहीं की जाएगी।