फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहन को था अपनी घरवाली पर शक: पत्नी ने साथ रहने से किया इनकार, पति ने दोस्त संग चाकू से किए ताबड़तोड़ हमले

Mon, 08 Apr 2024 06:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑटो चलाता था। 2019 में उसने आशा से शादी की। एक साल बाद उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का किसी और अफेयर है। जिसके कारण उसकी पत्नी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पति ने किया पत्नी पर चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में साथ रहने से इनकार करने पर पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने सागरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने दोस्त के साथ मिलकर 31 मार्च को महिला पर चाकू से हमला कर फरार हो गया था। आरोपी की पहचान सोहन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खिलौना पिस्टल बरामद की है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 31 मार्च की सुबह 10 बजे डाबड़ी इलाके में एक महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस डीडीयू अस्पताल पहुंची। घायल महिला की पहचान डाबड़ी गांव निवासी आशा देवी के रूप में हुई। पूछताछ में महिला ने बताया कि अपने पहले पति की मृत्यु के बाद उसने सोहन शर्मा से शादी की थी। पहले पति से उसे एक बेटा और एक बेटी है। जिसे सोहन ने अपनाने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद रहता था। सोहन उसे जबरन अपने साथ रहने के लिए कहता था। इससे इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के समय वह काम पर जा रही थी, इसी दौरान सागरपुर नाले के पास सोहन और उसके दोस्त आरिफ ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
 

पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके दिल्ली एनसीआर के ठिकाने सहित लखनऊ, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश में कई छापे मारे। लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलता रहा। छह मार्च को सोहन के मेन सागरपुर में घूमने की सूचना मिली। पुलिस टीम वहां पहुंचकर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक खिलौना पिस्टल मिला।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑटो चलाता था। 2019 में उसने आशा से शादी की। एक साल बाद उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का किसी और अफेयर है। जिसके कारण उसकी पत्नी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। उसने पत्नी की हत्या करने की साजिश रची। उसने 15 सौ रुपये में ऑनलाइन एक खिलौना पिस्टल खरीदी। उसके एक दोस्त आरिफ का भी आशा से विवाद था। दोनों ने मिलकर 31 मार्च को उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए। वारदात के बाद उसने वारदात में इस्तेमाल चाकू कुछ दूर पर फेंककर भाग गए। वह दोस्त के साथ इधर उधर भागता रहा। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें